Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
Gyanvapi Case. ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सभी पांचों याचिकाएं खारिज की. साथ ही 1991 के मुकदमे के ट्रायल को मंजूरी भी दे दी. हाईकोर्ट ने वाराणसी की अदालत को 6 महीने में मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का भी आदेश दिया. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने जिन पांच याचिकाओं पर फैसला सुनाया उनमें से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं, जबकि बाकी दो अर्जियां ASI के सर्वेक्षण आदेश के…
रायपुर. पहाड़ी कोरवा जनजाति के 15 युवाओं को उत्तरप्रदेश में बंधक बनाए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखा है. बैज ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा जनजाति रहती है. उन्होंने सरकार से बंधक बनाए गए युवकों को तत्काल रिहाई करवाने का आग्रह किया है. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. दीपक बैज ने कहा, आज विभिन्न समाचार माध्यमों से संज्ञान में आया कि सरगुजा मैनपाट क्षेत्र के लगभग 15 से अधिक पहाड़ी कोरवा जनजाति के युवकों को उत्तरप्रदेश में बंधक बनाकर रखा गया है. इनकाें संरक्षण देना शासन का महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनहरी बाग मस्जिद से जुड़ी एक याचिका का निपटारा करते हुई इस मामले में जारी कार्यवाही बंद कर दी. दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से याचिका दायर कर आशंका जताई गई थी कि सुनहरी बाग रोड चौराहे पर 150 साल पुरानी मस्जिद को एनडीएमसी मनमाने तरीके से हटा सकता है. याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति पुरुषइंद्र कौरव ने कहा कि दोनों पक्ष काफी हद तक सहमत हैं, इसलिए इस स्तर पर अदालत को याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं है. दिल्ली वक्फ बोर्ड के वकील संजय घोष…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद सुरक्षा चूक मामले पर विपक्ष को घेरा। भाजपा संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्थान पर (विपक्ष में ही) बने रहने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध मारी, कुछ दल एक तरह से उनके समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। यह सेंधमारी की ही तरह खतरनाक है। भाजपा की संसदीय दल की बैठक संसद लाइब्रेरी परिसर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब भवन में किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित 33 जत्थेबंदियों के नेताओं को बुलाया गया है। इसमें सभी प्रमुख किसान यूनियनें शामिल हैं। मीटिंग में किसानों की मांगों के लेकर चर्चा की जा रही है। किसानों की मुख्य मांगों में कम से कम सर्मथन मुल्य पर फसल की खरीद की गारंटी, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज केस रद्द करना, लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को इंसाफ, संपूर्ण कर्ज माफी और निजी बिजली बिल रद्द…
गाजियाबाद. भोजपुर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक पति-पत्नी के बीच चाय बनाने को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के चलते पति ने घर में रखी धारदार तलवार से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद वह फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फ़जलगढ़ में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे धर्मवीर नाम के एक व्यक्ति का अपनी पत्नी सुंदरी (50) से सुबह-सुबह चाय बनाने को लेकर विवाद हो गया. पति इतने ज्यादा गुस्से में…
सांसदों के निलंबन को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं टीएमसी सांसद द्वारा नकल उतारे जाने पर राज्यसभा के सभापति ने टिप्पण की. सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मेरा नहीं सदन का अपमान किया है. Parliament Winter Session Live: संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र का आज 14वां दिन है. आज संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बैठक हुई, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सदन में विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया और पार्टी के…
यूपी विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कमेटी जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी जिसके अनुसार सुरक्षा में बदलाव किए जाएंगे। विधानभवन के पास जारी करने के नियम सख्त हो सकते हैं। विस्तार यूपी विधानभवन की सुरक्षा को पहले से अधिक चाक चौबंद और अभेद्य बनाया जाएगा। कोई व्यक्ति अवांछित सामग्री लेकर भवन परिसर में प्रवेश न कर सके, इसके पुख्ता इंतजाम होंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा उपायों पर मंथन किया गया। महाना के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक रघुवीर लाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में सचिवालय प्रशासन विभाग…
दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के दूसरे समन को नजरंदाज कर के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए रवाना हो गए हैं. विपश्यना ध्यान केंद्र में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर तक रहेंगे. इस बात की जानकारी सीएमओ कार्यालय की तरफ से दी गई थी. बता दें कि ईडी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ करने के लिए नया समन जारी किया. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए…
