Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
स्पाइसजेट एयरलाइंस (SpiceJet Airlines) जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों जैसे शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड आदि को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध करेगी. एयरलाइन ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध करेगी. पढ़ें क्या है पूरी खबर. दरअसल, एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों जैसे शेयर, बॉन्ड, डेरिवेटिव आदि को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध करेगी. 11 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर जैसे ही एयरलाइन की ओर से ये खबर आई स्पाइसजेट के…
Article 370 : सुप्रीम कोर्ट ने आज अनुच्छेद 370 (Article 370)से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ सोमवार को निर्णय दिया है. जिसमें शीर्ष अदालत ने इस निर्णय को सही बताया है. CJI ने कहा कि प्रक्रिया पर बात हो. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विलय के बाद जम्मू-कश्मीर संप्रभु राज्य नहीं बल्कि भारत का अभिन्न अंग. अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था. सीजेआई ने यह भी कहा कि विलय के साथ J&K ने संप्रभुता छोड़ी है. उन्होंने कहा कि हर फैसला कानूनी चुनौती के अधीन है. जम्मू-कश्मीर भारत…
एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी देखी गई. इस हफ्ते कई केंद्रीय बैंकों की बैठक होने वाली है जबकि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं. सोमवार को डॉलर की शुरुआत भी हल्की बढ़त के साथ हुई है. सोमवार को GIFT निफ्टी 2.5 अंक बढ़कर 21,079 के स्तर पर काम कर रहा था, जिससे संकेत मिलता है कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भी सामान्य रहेगी. अगर आप सोमवार के कामकाज के दौरान शेयर बाजार में निवेश कर पैसा कमाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आज जोमैटो, अडानी एनर्जी, टाटा मोटर्स, अपोलो टायर्स…
Pink Ball Test: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को रोचक बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Test) का प्रचलन शुरू किया. डे-नाइट टेस्ट को पिंक बॉल (Pink Ball) से खेला जाता है ताकि रात में दुधिया रोशनी में भी खिलाड़ियों को गेंद अच्छी तरह से दिख सके. पहली बार इसका प्रयोग ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच 2015 में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुआ था. उसके बाद से कई डे-नाइट टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) पिंक बॉल टेस्ट…
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीकी दौरे (India tour of South Africa) पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. दौरे की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से हुआ, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच रविवार को डरबन (Kingsmead, Durban) में होने वाला पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण टॉस के बिना ही रद्द (Match abandoned without toss) हो गया. अब सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार, 12 दिसंबर को जिक्यूबेरहा (St George’s Park, Gqeberha) में खेला जाएगा. यह सीरीज अगले वर्ष जून…
Lucknow News. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी. राष्ट्रपति आज और कल लखनऊ दौरे पर रहेंगी. आज शाम 5 बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी, जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी. राष्ट्रपति के शहर में रहने के दौरान वैकल्पिक मागों पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खोमचे आदि नहीं रहेंगे. हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस आदि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में…
नई दिल्ली. सिख समुदाय के लोगों ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग करते हुए रविवार को दिल्ली की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला. बंगला साहिब गुरुद्वारे से शुरू हुए मार्च के बाद हजारों की संख्या में सिख संसद मार्ग पहुंचे. सिख समुदाय के लोग देश की अलग- अलग जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर पैदल मार्च आयोजित किया. मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि पिछले हफ्ते अमृतसर में बंदी सिखों की रिहाई के संबंध में दो घंटे की लंबी चर्चा हुई थी, सिख कैदी जिनके बारे में समुदाय का दावा…
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने (assembly election results in Madhya Pradesh) एवं बीजेपी (BJP) को बहुमत मिलने के बाद भी सीएम (Chief Minister) के चेहरे (Face) और नाम (Name) को लेकर सस्पेंस (Suspense) खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों बाद सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय (BJP state office) में विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों के पहुंचने का क्रम जारी है। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सभी विधायकों का पंजीयन और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आज बीजेपी के तीनों पर्यवेक्षक पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षकों की बैठक…
जांजगीर-चांपा. जिला के चंगोरी गांव के गौठान में 37 मवेशियों के मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग के 3 चिकित्सकों ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया. प्रारंभिक तौर पर मवेशियों की मौत का कारण जहर से होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मवेशियों का विसरा (किडनी, लीवर, दिल, पेट के अंगों का सैंपल) फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी में हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है. अकलतरा विकासखंड के चंगोरी गांव स्थित गौठान में एक साथ 37 मवेशियों…
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित रहने वाले कारोबारी पवन जैन के घर का है। जहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी ने बताया गया कि, वह सिमरोल के एक फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद जब वह घर पर लौटे…
