Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हम इस तानशाही का डटकर मुकाबला करेंगे, फासीवादी ताकतों और उनके मंसूबों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। देश की लड़ाई अब युवा लड़ेगा और सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। दिल्ली में महंगाई को लेकर जंतर मंतर पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने संसद घेराव को लेकर बैरिकेडिंग की है। युवा कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर संसद का घेराव करने जा रही है। विपक्षी सांसदों के निलंबन, बेरोजगारी, महंगाई के…
देशभर में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19 की गोवा में पहचान की गई है, जबकि एक-एक की केरल और महाराष्ट्र में की हैं। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनसाकॉग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री। केंद्र ने सतर्कता बरतने को कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सब-वैरिएंट JN.1 का…
जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। मरीज शास्त्रीनगर निवासी हैं। विस्तार सात महीने बाद गाजियाबाद में कोरोना का पहला केस मिला है। निजी चिकित्सक ने निजी लैब में मरीज की जांच कराई है, जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज और उसके परिवार से सभी सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है।…
सीमा हैदर के बाद भारत की बहू बनने के लिए पाकिस्तान के कराची की बेटी जावरिया खानम मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंची। भावी पति समीर खान और सास-ससुर ने जावरिया खानम का ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। पाकिस्तान की बेटी खानम 45 दिनों के वीजे पर भारत पहुंची है। समीर खान अपनी भावी पत्नी जावरिया खानम को अपने पिता युसुफजई व अन्य के साथ अटारी से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लेकर पहुंचे, जहां से वे कोलकता के लिए फ्लाइट लेंगे। इस दौरान वह कोलकाता के रहने वाले समीर खान से…
